CommercialPedia Indian Railways commercial circulars and policies

UNWANTED NON FARE REVENUE POLICY

Commercial Circular No. 02 of 2017 · 2017-01-10
Circularnfr-eauction
Third-party archive sourceThis copy is useful for discovery but is not labelled as an official Railway publication.Text extraction: ocr (scanned)

Open the third-party archive copy

Circular numberCommercial Circular No. 02 of 2017
Date2017-01-10
TypeVCRC archived Railway commercial circular / manual
Topicnfr-eauction
Archive sourcevcrc.in

Summary

जिनके लिए कोई नीति नहीं है। रेलवे cant इस प्रकार के अवांछित प्रस्तावों के विचारार्थ

Text of the circular

E avaR/GOVERNMENT OF INDIA

Ya मंत्रालय/ MINISTRY OF RAILWAYS (tad बोर्ड RAILWAY BOARD)

सं.2017/एनएफआर/20/2 नई दिल्ली, दिनांक: 10.01.2017

महाप्रबंधक सभी भारतीय रेलें

(2017 का वाणिज्यिक परिपत्र सं.2)

विषय: अवांछित गैर-किराया राजस्व प्रस्तावों संबंधी नीति।

1. पृष्ठभूमि:

माननीय रेल मंत्री ने रेल बजट 2016-17 के दौरान घोषणा की थी कि “यद्यपि भारतीय रेल के साथ aka रखने वाले व्यक्तियों की संख्या ज्यादा है तथापि हम किराए से इतर स्रोतों के जरिए 5 प्रतिशत से भी कम राजस्व अर्जित करते हैं। विश्व की बहुत सी रेल प्रणालियां किराए से इतर स्रोतों से 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत राजस्व अर्जित करती हैं। अगले 5 वर्ष की अवधि A हम परिसंपत्तियों का मौद्रीकरण करके और राजस्व उपार्जक अन्य कार्यों से इस विश्व औसत को हासिल करने का प्रयास करेंगे।'

भारतीय रेल में इस समय आमदनी ठेके निविदा संबंधी प्रक्रिया के जरिए अथवा विज्ञापन में अभिनवीनता आदि जैसे कतिपय मामलों के लिए पहले आओ पहले पाओ आधार पर आबंटित किए जाते हैं। रेलवे द्वारा आमदनी प्रस्तावों की अवधारणा और पहल आंतरिक रूप से की जा रही है और प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के बाद, चयन की मौजूदा नीति के अनुसार एजेंसी के चयन का कार्यान्वयन किया जाएगा।

इस समय, रेलवे को बाहरी एजेंसियों द्वारा प्रस्तावित अवांछित प्रस्तावों पर विचार करने के लिए रेलवे में कोई नीति नहीं है चाहे उसमें आमदनी बढ़ाने की संभावनाएं

NFR 20 2 SATVIN

विद्यमान हों। गैर-किराया स्रोतों से राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से, रेलवे बोर्ड द्वारा यह विनिश्चय किया गया है कि एक नई नीति जारी की जाए, जिसमें किसी आमदनी परियोजना अथवा योजना की अवधारणा मैं निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी के जरिए अवांछित प्रस्तावों पर विचार करने और योजना को अंतिम रूप देने की अनुमति होगी। प्रारंभ में एजेंसी का चयन अधिकतम पांच वर्ष की अवधि के लिए किया जाएगा। परियोजना/योजना के सफल पाए जाने के बाद, प्रतिस्पर्धी खुली निविदा प्रक्रिया के जरिए एजेंसी का चयन किया जाएगा। यह नीति रेलवे के राजस्व संवर्धन हेतु सभी विभागों को मिलने वाले अवांछित प्रस्ताव पर लागू है, विशेषरूप से गैर-किराया स्रोत जैस विज्ञापन, अल्प कालिक भूमि लाइसेंस आदि, जिनके लिए कोई नीति नहीं है। रेलवे cant इस प्रकार के अवांछित प्रस्तावों के विचारार्थ निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं:

2. परिभाषाएं:

2.1 एजेंसी: प्रस्तावक cant प्रस्तुत किए गए और रेलवे द्वारा फाइनल किए गए आमदनी योजना के निष्पादन के लिए खुली पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिए चुना गया कोई व्यक्ति अथवा विधिक संस्था।

2.2 बोलियां: से आशय बोली दस्तावेज के प्रत्युत्तर में और उसके अनुसार, बोलीदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए तकनीकी-सह-वाणिज्यिक प्रस्ताव।

2.3. बोलीदाता: बोली आबंटन के लिए बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाले प्रस्तावक से इतर, कोई अन्य बोलीदाता।

24 बोली प्रक्रिया: से आशय एकल स्तरीय दो पैकेट प्रोसेसर और ऑनलाइन फॉरवर्ड- नीलामी के दूसरे स्तर सहित दो स्तरीय प्रक्रिया से है। यह प्रक्रिया एनएफआर मूल्यांकन समिति द्वारा फाइनल की गई आमदनी योजना निष्पादित करने हेतु एजेंसी के चयन के लिए खुली प्रतिस्पर्धी बोली के जरिए होगी।

25 अग्िम राशि: प्रस्तावक द्वारा रेलवे प्राधिकरण को उनके अवांछित प्रस्ताव के विचारार्थ नकद, डिमांड ड्राफ्ट, बैंकर चैक, भुगतान आदेश A जमा कराई जाने वाली अग्िम राशि। इस राशि को बोली प्रक्रिया के अनुसार सफल बोलीदाता का चयन होने पर Yad द्वारा किए जाने वाले करार के अनुसार अपेक्षित निष्पादन सुरक्षा के तहत

NFR 20 2 SATVIN

2.6

Ed

2.8

2.9

NFR 20 2 SATVIN

समायोजित किया. जाएगा। ser wR प्रस्तावक cant प्रस्तुत किए गए व्यावसायिक प्रस्ताव में यथा प्रस्तावित परियोजना/ योजना से औसत वार्षिक आमदनी का 1 प्रतिशत होगी, जिसमें न्यूनतम राशि पच्चीस हज़ार रुपए (25,000 हजार रुपए) होगी। रेलवे दूवारा HMI राशि पर कोई ब्याज देय नहीं होगा।

आमदनी योजना: प्रस्तावक द्वारा तैयार की जाने वाली परियोजना/योजना की विस्तृत रिपोर्ट, जिसमें परियोजना/योजना के नियोजन और कार्यान्वयन का उल्लेख हो। इस योजना में प्रयुक्त प्रौद्योगिकी की विस्तृत तकनीकी विशिष्टियों एवं विस्तृत प्रक्रिया फ्लो, मौजूदा संसाधनों का मूल्यांकन, कार्यान्यवन के विस्तृत लेआऊट एवं फ्लो डायग्राम, कार्यान्वयन समय अनुसूची, कार्य का मात्रा निर्धारण, लागत एवं आमदनी संभावनाओं का उल्लेख करते हुए विस्तृत वित्तीय विश्लेषण, बोली प्रलेखन हेतु मानदंड और परियोजना/योजना से संबंधित कोई अन्य संगत सूचना का उल्लेख होगा।

उच्चतम बोली: से आशय रेलवे द्वारा आमंत्रित की गई बोली के प्रतिक्रियास्वरूप रेलवे के उच्च

Extract shown above; the full text is available in the search app.

More on this subject

All non-fare revenue e-auction circulars · Open this circular in the search app · Search all 7,826 documents